May 25, 2026

बलरामपुर में सरकारी विद्यालय के कंप्यूटर रूम से चोरी मामले में तीन चोरों को सामान के साथ किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 42 Second

बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत बलरामपुर में सरकारी विद्यालय के कंप्यूटर रूम से 10 कंप्यूटर और उससे जुड़े अन्य सामानों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को चोरी किये गये सभी सामान के साथ पकड़ा। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो जुलाई को बलरामपुर थाना क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय के कंप्यूटर रूम से चोरो ने 10 डेस्कटॉप के साथ कंप्यूटर से जुड़े सामान चुरा लिया था।एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बलरामपुर थाना से सटे विद्यालय में चोरी की इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए पूरे मामले के उद्वेभैदन करते हुए चोरी के सभी सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि तीनों आरोपी महताब आलम, मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद परवेज तीनों स्थानीय है, और यह लोग अन्य प्रदेश में काम करते हैं, मोहर्रम के मौके पर यह लोग अपना गांव आए थे और इसी दौरान इन तीनों ने मिलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है।

Previous post सांप काटने के बाद उसे डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल, रेफर के बाद चला गया ओझा-गुणी के पास, मौत ।
Next post जब्त देशी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial