ई-रिक्शा से 24 ली. विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ होता नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी का खुलासा किया है।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त सूचना के आधार पर कुरसेला पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।कार्रवाई के दौरान मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू महलदार,48 वर्ष, पिता सुरेश महलदार, निवासी भदैया टोला, थाना कुरसेला, जिला कटिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।वहीं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वही शराब तस्कर से पूछताछ किया जा रहा है शराब कहां से लाया जा रहा था और कहां-खपाने की साजिश चल रही थी।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
