November 14, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 3300 मामलों का निष्पादन

Read Time:5 Minute, 54 Second

राष्ट्रीय लोक अदालत में पहली बार 453 क्रिमिनल मामलों का एक दिन में हुआ निष्पादन ऐतिहासिक रिकॉर्ड हुआ कायम

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक लोक अदालत आयोजित हुई।इस संबंध में डीएलएसए सचिव अखिलेश पांडे ने बताया की 9 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटिहार एल के अध्यक्ष हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार सब डिवीजन बारसोई, रेल सहित कुल 16 बेंच बनाए गए है। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहा और पिछले बार के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल किया है। डीएलएसए सचिव अखिलेश पांडे ने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कूल तैंतीस सौ मामलो का निष्पादन किया गया। जिसमे कुल क्रिमिनल और अन्य मामले 579 और रेलवे कोर्ट में रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित बेंच के 519 मामले सहित कुल 1098 मामले के अलावा बैंक आदि के मिलाकर कुल 2202 मामलो का सफलतापूर्वक निस्पादन हुआ। जिसमे बैंक से 10 करोड़ से अधिक का सेटेलमेंट हुआ। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी, डीडीसी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा आदि के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। वही मामलों के निष्पादन और राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की दिशा को लेकर जिला जज सह अध्यक्ष डीएलएसए हेमंत कुमार त्रिपाठी और सचिव अखिलेश अपने स्वयं पूरे न्यायालय परिसर में घूम घूम कर आए लोगो से मिले और उनकी समस्याओं को सुना और निपटारा की दिशा में कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराध से संबंधित 453, परिवार से संबंधित सात, बिजली से संबंधित 99, वसूली राशि 535000 के अलावा सभी बैंकों के कूल 2202 मामलो का सफलतापूर्वक निस्पादन हुआ। जिसमे समझौता राशि 95 करोड़ 49 लाख 48696 रुपए की रही। शनिवार को सुबह से ही लोक अदालत को लेकर काफी भीड़ देखी गई। सभी पक्षकार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से काफी संतुष्ट नजर आए और हर्ष प्रकट करते हुए न्यायाधीश महोदय को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। डीएलएसए अध्यक्ष हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों के निस्पादन के लिए आए पक्षकारों को सूचना प्रदान करने के लिए पूछताछ केंद्र, मेडिकल बूथ , सुरक्षा के अलावा एनजीओ अपना परिवार के द्वारा शुद्ध पेय जल, चाय और बिस्किट आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में गठित बेंच में न्यायिक प्राधिकारी के रूप में एडीजे प्रथम अविनाश शर्मा, एडीजे एक्साइज आनंद श्रीवास्तव, एडीजे थ्री सत्यनारायण लाल सहनजी, सीजीएम अनंत कुमार , एसीजीएम तेज प्रताप सिंह, प्रवीण चंद्र मालविया,नवीन कुमार दुबे, एसडीजेएम नेहा सिंह, रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह, मुंसिफ निशा कुमारी, सन्नी कुमार सहित न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार वर्मा, स्वस्ति यादव , सुभाष चंद्र निषाद, मोनिका मेहता , योगिता श्री न्यायिक अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही। अंत में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी में सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ सभी अधिवक्तागण , पैनल अधिवक्ता, पीएलवी , जिला और बैंक के पाधाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ न्यायिक कर्मचारियों और अपना परिवार एनजीओ के प्रतिनिधियों आदि को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Previous post भूमि विवाद के दो मामले का निपटारा किया गया
Next post कम्युनिस्ट नेता के निधन पर जिला कांग्रेस में शोक की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial