June 20, 2026

कटिहार रेल मंडल के 36 रेलकर्मी सम्मान के साथ हुये सेवानिवृत्त

Read Time:1 Minute, 53 Second

रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार रेल मंडल में कार्यरत 36 रेलकर्मी दिसंबर 2025 माह में सेवानिवृत्ति प्राप्त कर सम्मानपूर्वक विदा हुए। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में डीआरएम किरेंद्र नरह की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का पूर्ण निपटान करते हुए माल्यार्पण और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीआरएम किरेंद्र नरह के साथ एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने कटिहार मंडल की कार्य संस्कृति को नई पहचान दी है। डीआरएम किरेंद्र नरह ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन हमेशा अपने कर्मियों के साथ खड़ा है और उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी को भावपूर्ण विदाई दी गई।

Previous post भारिहडीह प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से कायाकल्प किया जाएगा : तार किशोर प्रसाद
Next post कुरसेला सीएचसी में 13 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial