भारिहडीह प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से कायाकल्प किया जाएगा : तार किशोर प्रसाद
प्रवीण कुमार( कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने हसनगंज में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी नव वर्ष विकास के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखेगी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में विवाह मंडपप का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी पंचायत में जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भाड़ीडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से कायाकल्प किया जाएगा ।उन्होंने अंचल पदाधिकारी को सभी पंचायत में मुक्तिधाम के निर्माण हेतु जमीन चिन्हित करने को कहा जिससे कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मुक्तिधाम का निर्माण कराया जा सके। इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के साथ ही भाजपा नेता राजकुमार मंडल, शीतल साह ,ज्योतिष कांत कुंवर, मुकेश श्रीवास्तव, सोशल सिंह, उत्तम भगत, अजय अग्रवाल के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
