November 13, 2026

महेशपुर दियरा से जमीन में छिपाई गई 38 लीटर देशी शराब बरामद

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने महेशपुर दियरा में छापेमारी कर जमीन के अंदर छुपाकर रखी 38 लीटर देशी शराब बरामद की। सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह किसी अन्य जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पहुंचे थे। टीम के साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब जब्त कर थाने में जमा की। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांड संख्या 17/25 दर्ज कर मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Previous post मकर संक्रांति पर मनिहारी के गंगा नदी में हिंदूओं ने डुबकी लगाई
Next post मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी से फसल क्षति: किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial