June 20, 2026

50वां स्वर्ण जयंती महोत्सव आज से राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में प्रारंभ

Read Time:5 Minute, 9 Second

श्री श्याम मित्र मंडल आज प्रातः दस बजे श्री श्याम मंदिर अड़गड़ा चौक से निकलेगी मंगल कलश यात्रा।

भव्य दरबार बड़े़ ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है -श्रीमद्भागवत कथा के पश्चात श्री श्याम मित्र मंडल के भजन कलाकारों के द्वारा रंगारंग मधुर भजनों की प्रस्तुति होगी।

(प्रवीण कुमार,कटिहार)

श्री श्याम मित्र मंडल, कटिहार द्वारा तीन जनवरी प्रातः दस बजे से दस जनवरी संध्या कालीन तक बाबा श्याम जी का 50वा स्वर्ण जयंती महोत्सव 2026 स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम के प्रांगण मे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी के मुखाबृंद से कथा वाचन होना है और वो कटिहार की पावन भूमि पर पधार गए हैं। भव्य दरबार बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्री श्याम मित्र मंडल के 50वे स्वर्ण जयंती महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री श्याम प्रेमी इस शीतलहरी मे भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए दिन रात एक किए हुए है। उत्सव को लेकर श्री श्याम प्रेमियों मे काफ़ी उत्साह का माहौल है एवं जोशो खरोश के साथ लगे हुए है। श्री श्याम मित्र मंडल सर्वप्रथम तीन जनवरी को प्रातः दस बजे स्थानीय श्री श्याम मंदिर,अड़गड़ा चौक से मंगल कलश यात्रा निकालेगी।जो कि कथा स्थल राजेंद्र स्टेडियम पहुंचेगी। उसके बाद श्री मद्भागवत माहात्म्य एवं मंगलाचरण की शुरुआत होगी। बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। साथ ही पूजा पाठ कार्यक्रम आरंभ होगा। श्रीमद्भागवत दिव्य कथा वाचन रोजाना दिन के 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होना है। जो कि निश्चित ही जन जन मे भक्ति और सद्भाव का संचार करेगी। पंडित सरोज जी शास्त्री के सानिध्य मे पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कराया जाएगा। पूजा मे सभी जजमानों से श्रीमद्भागवत कथा का संकल्प कराया जाएगा। 3 जनवरी से 9 जनवरी तक श्री भागवत कथा होगी। साथ ही रासलीला भी आयोजित होगी। 10 जनवरी को हवन एवं पूर्णाहुति आयोजित की गई है। साथ ही भंडारा का आयोजन भी है। प्रत्येक दिन श्रीमद्भागवत कथा के पश्चात श्री श्याम मित्र मंडल के भजन कलाकारों के द्वारा रंगारंग मधुर भजनों की प्रस्तुति भी की जाएगी। नगर को तोरण द्वारों एवं पताकाओं से सजाया गया है। भक्तजनों के जूते चप्पलों को रखने के लिए पादुकालय , शुद्ध पेयजल, चाय , शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोशनी की भी भरपूर व्यवस्था है साथ ही संस्था के सदस्यों के साथ साथ नागरिक सुरक्षा की ओर से एवं स्काउट एंड गाइड के भी सदस्यगण व्यवस्था को संभालने मे अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इस आलौकिक कार्यक्रम मे कटिहार के तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा अपने अपने स्तर से श्री श्याम मित्र मंडल को सहयोग प्रदान कर रहे है। संस्था को जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।संस्था ने श्रीमद्भागवत मे आ रहे सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि महोत्सव स्थल पर वाहन लेकर नही आए, ससमय आकर अपने स्थान को ग्रहण कर शांतिपूर्ण तरीके से भक्तिमय वातावरण बनाए रखने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। लगातार एक सप्ताह तक नियमित रूप से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण मे डूबा रहेगा। हम सभी मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएंगे।

Previous post डेहरिया पंचायत में टीबी मरीजों के बीच में फूड बास्केट का किया वितरण
Next post कुरसेला अंचल में जनता दरबार आयोजित, तीन मामलों का निष्पादन सीओ अनुपम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial