कुरसेला अंचल में जनता दरबार आयोजित, तीन मामलों का निष्पादन सीओ अनुपम
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला अंचल परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल पदाधिकारी , पुलिस एवं राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान सीओ अनुपम कुमारी, राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्र एवं रोहित कुमार मौजूद रहे।जनता दरबार में पहुंचे जमीन संबंधी फरियादियों के कागजातों का गहन अवलोकन कर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई गई। जानकारी के अनुसार भूमि विवाद से संबंधित पूर्व के कुल पांच लंबित मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से तीन मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।वहीं शेष दो मामलों के फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ आगामी शनिवार को पुनः जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है बताया गया कि जनता दरबार में भूमि विवादों का त्वरित समाधान किया जा रहा है, ताकि लोगों को न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिया गया।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
