May 1, 2026

बलरामपुर में कीर्तन संध्या के दौरान शॉर्ट सर्किट से 7 लोग घायल एक की मौत ।

Read Time:1 Minute, 46 Second

बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत लोहागारा पंचायत रीशी  टोला में बीते रात्रि कीर्तन संध्या के दौरान माईक सैट में शॉर्ट सर्किट हो जाने से कीर्तन कर रहे हैं 7 लोग घायल हो गए तथा कीर्तन गा रहे बंगाल निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई । इस संबंध में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल चन्द्र दास से मिली जानकारी के अनुसार ऋषि टोला स्थित एक घर में श्राद्ध कर्म के उपरांत कीर्तन का आयोजन किया गया था जिसमें किसी कारण से माइक सेट पर बिजली की धारा प्रवाहित हो जाने से माइक पकड़ कर कीर्तन कर रहे लोग इसके चपेट में आ गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात अन्य महिला एवं पुरुष घायल हो गए ।  जिनका इलाज पश्चिम बंगाल के करणदीघी अस्पताल में चल रहा है । पीड़ित घायलों का पहचान परदेसी रीशी, रुकमा देवी, रीता देवी, मदन यादव, शकुन देवी, फूलों देवी, राजकुमारी देवी के रूप में हुई है । घटना की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ितों से मिलने पहुंचे तथा प्रशासनिक एवं निजी स्तर पर हर संभव मदद करने की बात कही। इस अवसर पर सतैन साह, सुबोल यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post लोन वसूलने के लिए गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार नहीं कर पाएंगे रिकवरी एजेंट, आरबीआई ने कसी नकेल
Next post JRD TATA ने बनाई थी ‘लक्ष्मी’, जिसे दुनिया ‘Lakme’ के नाम से जानती है!
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial