अखंड हरिनाम संकीर्तन का विधान पार्षद ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
सार्वजनिक यज्ञ समिति महुअर द्वारा 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं महाविष्णु यज्ञ का अनुष्ठान धूमधाम से किया जा रहा है।गुरुवार को बनारस से आये धर्माचर्यों एवं पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवनकुंड में अग्नि प्रज्जवलित कर यज्ञ आरंभ की गयी। इसके साथ ही 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन भी आरंभ हो गयी। यज्ञ निमित्त की जानेवाली वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान है,तो दूसरी ओर धूप दीप हवनकुंड की समिधा में वातावरण सुवासित है। समिति के सचिव मनीष कुमार साह उर्फ शेषु ने जानकारी दी कि यज्ञ आरंभ होने की पावन मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित एम एल सी अशोक अग्रवाल, विधायक निशा सिंह, विधायक प्रत्याशी रहे चन्द्रभूषण ठाकुर अपने दल के नेताओं ने पुण्यफल की कामना के साथ यज्ञमंडप में पहुंचे थे। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने अनुष्ठान का शुभारंभ फीता काटकर किया वही प्राणपुर विधायक निशा सिंह भी मंडप में पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी यादव सहित समिति के तमाम पदाधिकारी और भक्तगण मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
