रेडीमेड दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में बीती रात रेडीमेड कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग में लगभग 6 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ राख हो गया। मामला डंडखोरा प्रखंड के भमरेली पंचायत अंतर्गत भेलाई चौकी है ।जहां संजय रेडिमेड ड्रेसस की दुकान में मध्य रात्रि में अचानक आग लग गई ।क्योंकि दुकान का शटर बंद था जिस कारण बाहर से लोग नहीं देख सका। अंदर रखे पूरे सामानों में आग लगने के बाद धोएं गुबार लोगों ने देखा तब जाकर दुकानदार को इसकी सूचना दी गई ।दुकानदार संजय कुमार मंडल दुकान पहुंचकर सटर को खोला तो दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े, साड़ी ,चप्पल एवं विभिन्न ब्रांड के जींस पैंट शर्ट जलकर राख हो गया था। इस संबंध में संजय कुमार मंडल ने अंचल पदाधिकारी को आवेदन दिया हैै जिसमें उन्होंने अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है ।जबकि दुकान का बिजली बिल काफी हो जाने के कारण विद्युत विभाग द्वारा 3 माह पूर्व से बिजली काट दिया गया है । ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
