मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह -अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार के निर्देशानुसार शुक्रवार को मंडल कारा कटिहार में “सजावार अभियुक्त के लिए पेरौल “ विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार अनिल कुमार राम के द्वारा यह बताया गया है कि वैसे सजायाफ्ता बंदी जिनके माता-पिता, पति पत्नी अथवा बच्चे की मृत्यु हो गई हो या कैदी के पुत्री का विवाह हो उस परिस्थिति में जेल अधिनियम की धारा 31 (सी0) के तहत जिला पदाधिकारी को काराअधीक्षक के अनुशंसा पर सहस्त्र बल के साथ 3 दिनों के लिए कारा से निर्मुक्त करने का अधिकार है।मृत्यु या विवाह के परिस्थितियों में पेरोल के लिए उच्च न्यायालय में आवेदन दाखिल करने की जरूरत नहीं है l इस अवसर पर जेल विजिटिंग अधिवक्ता पूनम कुमारी,सहायक जेलर संजय शर्मा,कारा अधीक्षक श्री विपिन कुमार ने भी पैरोल पर जानकारी दीl कार्यक्रम के समापन के उपरांत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटिहार अनिल कुमार राम ने कारा अस्पताल, कारा रसोई, पुरुष वार्ड महिला वार्ड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कार अधीक्षक को यह निर्देश दिया गया है कि जेल में खानपान, साफ सफाई की व्यवस्था सही रखेंl जेल में कुशल कामगार के लिए प्रशिक्षण की सुविधा एवं कार्य की व्यवस्था करें।इस अवसर पर कारा अधीक्षक विपिन कुमार, सहायक जेलर संजय शर्मा, जेल भिजिटिंग अधिवक्ता पूनम कुमारी, सोनम कुमारी, आशीष कुमार झा, विजय शकर झा एवं सिंटू कुमार उपस्थित थे।
Next post
भाजपा की वैठक में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
