September 24, 2026

भाजपा की वैठक में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील।

Read Time:2 Minute, 13 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा थाना चौक के समीप जनप्रतिनिधि भवन में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य रूप से विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्र भूषण ठाकुर, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, उप प्रमुख बसंत चौहान ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को  लेकर सभी कार्यकर्ता सजग हो जाएं। संगठन की मजबूती एवं संगठन विस्तार पर सभी लोग काम करें ।बैठक को संबोधित करते विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा गठबंधन की केंद्र की सरकार के 9 साल के कार्यकाल को पूरा करने के उपलक्ष में सभी प्रखंड, पंचायत  ,बूथ स्तर के के कार्यकर्ता जन जन तक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही  जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। प्रखंड क्षेत्र के 43 बूथों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन को मजबूत करने नए मतदाताओं नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर दीपक गुप्ता, निर्मल विश्वास, हरिमोहन सिंह, राजकुमार मिश्रा, आलोक चौहान, शिवधारी केवट रेशमी देवी, शेख गयास, नागेश्वर झा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
Next post सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial