भाजपा की वैठक में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा थाना चौक के समीप जनप्रतिनिधि भवन में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य रूप से विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्र भूषण ठाकुर, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, उप प्रमुख बसंत चौहान ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता सजग हो जाएं। संगठन की मजबूती एवं संगठन विस्तार पर सभी लोग काम करें ।बैठक को संबोधित करते विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा गठबंधन की केंद्र की सरकार के 9 साल के कार्यकाल को पूरा करने के उपलक्ष में सभी प्रखंड, पंचायत ,बूथ स्तर के के कार्यकर्ता जन जन तक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। प्रखंड क्षेत्र के 43 बूथों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन को मजबूत करने नए मतदाताओं नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर दीपक गुप्ता, निर्मल विश्वास, हरिमोहन सिंह, राजकुमार मिश्रा, आलोक चौहान, शिवधारी केवट रेशमी देवी, शेख गयास, नागेश्वर झा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
