September 30, 2026

पंचायत उप चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न

Read Time:1 Minute, 25 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड चार में पंचायत उप चुनाव वार्ड सदस्य पद हेतु कराया गया। शनिवार को हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे गए। हसनगंज में मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस संदर्भ में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रितेश कुमार ने कहा कि हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत के वार्ड चार के वार्ड सदस्य पद लिए मतगणना कराया गया। प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक के उपस्थिति में परिणाम घोषित किया गया। निर्वाचित प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि तीन प्रत्याशी थे। जिसमें रूमा कुमारी को 152 मत प्राप्त हुआ उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। इस तरह से पिकी देवी को 83 तो वही मीनू देवी को 108 मत मिले है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात थे।

Previous post रेल पुलिस ने 125 लोगो को किया जुर्माना ।
Next post भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक संगठन की मजबूती पर प्रथमिकता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial