पंचायत उप चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड चार में पंचायत उप चुनाव वार्ड सदस्य पद हेतु कराया गया। शनिवार को हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे गए। हसनगंज में मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस संदर्भ में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रितेश कुमार ने कहा कि हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत के वार्ड चार के वार्ड सदस्य पद लिए मतगणना कराया गया। प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक के उपस्थिति में परिणाम घोषित किया गया। निर्वाचित प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि तीन प्रत्याशी थे। जिसमें रूमा कुमारी को 152 मत प्राप्त हुआ उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। इस तरह से पिकी देवी को 83 तो वही मीनू देवी को 108 मत मिले है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात थे।
More Stories
बलुआ, कालसर व ढेरुआ पंचायत में ग्राम सभा, आवास योजना की प्रारूप प्रतीक्षा सूची पढ़कर सुनाई गई
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ, कालसर एवं ढेरुआ पंचायत में रविवार को ग्राम सभा सह पंचायत विकास दिवस का...
अग्निपीड़ित पांच परिवारों को रेड क्रॉस ने दी राहत।
मो0 काजु (फलका) गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी से प्रभावित पांच परिवारों के बीच रविवार को राहत सामग्री वितरित की...
जमीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग घायल
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के जनकपुर वार्ड संख्या चार में रविवार को पूर्व से चले आ रहे जमीन...
चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो छात्राएं सम्मानित।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम के तहत...
गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी बघार पंचायत करहिया रोड के समीप बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव के ससुराल में...
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।
कोमल गुप्ता (कटिहार) शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को शिव मंदिर चौक, कटिहार में...
