मनिहारी अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों पर मतदान हुआ। मतगणना के बाद सचिव पद, कोषाध्यक्ष पद और अंकेक्षक पद के लिए उम्मीदवारों के बीच बराबर मत प्राप्त होने के कारण असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। संघ के चुनाव प्रभारी मोहम्मद हफीज उद्दीन ने वस्तु स्थिति को देखते हुए सभी निर्वाचित पदों और अन्य पदों पर मिले परिणाम को रद्द करने की घोषणा की। इस प्रकार कानूनी अड़चन को देखते हुए सारे चुनाव प्रभारी द्वारा रद्द कर दिए गए। चुनाव प्रभारी ने बताया कि कानूनी विचार विमर्श के बाद बहुत जल्द नए चुनाव की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के हवाले से पता चला कि ऐसे अधिवक्ता संघ के मतदाता जिन्हें सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस निर्गत नही की गई है वह भी उम्मीदवार बन बैठे थे और मतदान में भाग लिये।
More Stories
पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, मुखिया ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची में योग्य लोगों के नाम छूटने...
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावक मिलकर करें प्रयास : SDM
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय आबादपुर में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...
धान के खेत में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से की गई हत्या ; पुलिस जांच में जुटी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) कटिहार जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र अंतर्गत मधैयपुर पंचायत के वार्ड नंबर-5 में सोमवार की रात...
सेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत छोघड़ा मध्य विद्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले शिक्षक अब्दुल कुद्दूस...
31 दिसंबर तक कराएं वाहनों की बैकलॉग एंट्री, नहीं तो निबंधन हो सकता है अमान्य
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिला परिवहन कार्यालय की ओर से जिले के वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी...
शराब के नशे में सात गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
मो0 काजु (फलका) बिहार में लागू मद्यनिषेध कानून के तहत फलका थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे...
