September 29, 2026

अग्निपीड़ित पांच परिवारों को रेड क्रॉस ने दी राहत।

Read Time:1 Minute, 19 Second

मो0 काजु (फलका)

गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी से प्रभावित पांच परिवारों के बीच रविवार को राहत सामग्री वितरित की गई। रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम के साथ जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह और वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा आदित्य ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। वही जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह ने सभी पांच परिवारों को अपने स्तर से आर्थिक सहायता दी। क्रमवार रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अमित जायसवाल विक्की और देव राज शर्मा ने पीड़ित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराई। इसमें तिरपाल, घरेलू बर्तन और अन्य आवश्यक सामान शामिल थे। टीम ने आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग का भरोसा दिलाया। राहत मिलने पर पीड़ित परिवारों ने सहयोग के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

Previous post जमीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग घायल
Next post बलुआ, कालसर व ढेरुआ पंचायत में ग्राम सभा, आवास योजना की प्रारूप प्रतीक्षा सूची पढ़कर सुनाई गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial