पंचायत उपचुनाव में मुखिया पद पर याशमीन नाज़नीन विजयी ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड अन्तर्गत चार पदों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना केबाद शनिवार को परिणाम घोषित किये गये।बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रणधीर कुमार से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के फतेहनगर पंचायत में मुखिया पद ,केवाला पंचायत मे पंचायत समिति के एक पद ,फतेहनगर पंचायत मे वार्ड संख्या दो के पंच सदस्य एवं बघार पंचायत मे वार्ड संख्या 13 मे वार्ड सदस्य के पद के लिए मतदान कराये गये। शनिवार को निर्धारित मतगणना की तिथि को मतगणना के उपरांत सर्वाधिक मत प्राप्त करनेवाले प्रत्याशियों को विजय घोषित किया गया।इसके अनुसार फतेहनगर पंचायत से मुखिया पद के लिए नाजनीन याशमीन विजयी रहीं, उन्हें सर्वाधिक 2104 मत प्राप्त हुए। केवाला पंचायत समिति पद के उप चुनाव मे मुन्ना रजक मतगणना के उपरांत विजयी घोषित किये गये, उन्हें सर्वाधिक 1377 मत प्राप्त हुए। फतेहनगर पंच सदस्य की उप चुनाव मे बज्जी हंसदा को सर्वाधिक 256 मत मिले, बघार पंचायत वार्ड संख्या 13 से सर्वाधिक 289 मत प्राप्तकर पूनम देवी निर्वाचित घोषित की गयी। मतगणना समाप्ति के बाद चुनाव परिणाम घोषित होने पर समर्थकों ने अपने अपने विजयी प्रत्याशियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।फूल माला पहनाकर ,अवीर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
More Stories
बलुआ, कालसर व ढेरुआ पंचायत में ग्राम सभा, आवास योजना की प्रारूप प्रतीक्षा सूची पढ़कर सुनाई गई
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ, कालसर एवं ढेरुआ पंचायत में रविवार को ग्राम सभा सह पंचायत विकास दिवस का...
अग्निपीड़ित पांच परिवारों को रेड क्रॉस ने दी राहत।
मो0 काजु (फलका) गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी से प्रभावित पांच परिवारों के बीच रविवार को राहत सामग्री वितरित की...
जमीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग घायल
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के जनकपुर वार्ड संख्या चार में रविवार को पूर्व से चले आ रहे जमीन...
चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो छात्राएं सम्मानित।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम के तहत...
गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी बघार पंचायत करहिया रोड के समीप बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव के ससुराल में...
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।
कोमल गुप्ता (कटिहार) शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को शिव मंदिर चौक, कटिहार में...
