31 दिसंबर तक कराएं वाहनों की बैकलॉग एंट्री, नहीं तो निबंधन हो सकता है अमान्य
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कटिहार जिला परिवहन कार्यालय की ओर से जिले के वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन वाहनों का निबंधन पूर्व में ऑफलाइन या मैनुअल तरीके से हुआ है और उनका रिकॉर्ड VAHAN पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक बैकलॉग एंट्री कराना अनिवार्य बताया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद बैकलॉग एंट्री नहीं कराने वाले वाहनों का निबंधन अमान्य घोषित किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। वाहन मालिक बैकलॉग एंट्री के लिए RC/Form-23, आधार कार्ड या पहचान पत्र सहित उपलब्ध संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। जहां उपलब्ध हो, Form-21, Form-22, बिक्री बिल और प्रथम बीमा के कागजात भी साथ रखें। डीटीओ ने अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की अपील की है।
More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया।...
हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार...
कब्रों के ऊपर निर्माण का आरोप, बघार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन
हसन रजा (बारसोई) बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार में बिहार सरकार के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने...
मंदिर का ताला तोड़कर वारदात, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने भगवान के...
बुढ़ी माता भगवती की पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव स्थित बीच टोला में मंगलवार को बुढ़ी माता भगवती की पूजा-अर्चना...
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोमल गुप्ता (कटिहार) प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए...
