October 1, 2026

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, मुखिया ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Read Time:1 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बघार पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची में योग्य लोगों के नाम छूटने का आरोप लगाते हुए मुखिया पिंटू कुमार यादव ने बीडीओ को पत्र सौंपा है। मुखिया ने कहा कि पात्र लाभुकों को योजना से वंचित किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की जांच कर सभी योग्य लाभुकों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की। पत्र में चेतावनी दी गई है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ एक अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से प्रखंड परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जाएगा। मुखिया ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Previous post बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावक मिलकर करें प्रयास : SDM
Next post आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial