सेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत छोघड़ा मध्य विद्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले शिक्षक अब्दुल कुद्दूस के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।बताते चलें कि अब्दुल कुद्दूस ने वर्ष 2007 से विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल एवं मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने की विशेष क्षमता की लोग सराहना करते रहे हैं। उनके पढ़ाने के अंदाज और बच्चों के प्रति अपनापन ने उन्हें छात्रों के बीच खास पहचान दिलाई।विदाई समारोह के दौरान शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण भावुक नजर आए। उपस्थित लोगों ने कहा कि अब्दुल कुद्दूस ने विद्यालय में जितने वर्षों तक अपनी सेवा दी, वह सराहनीय रही। उनके व्यवहार एवं कार्यशैली ने सभी के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर मुख्तार, संजीव कुमार, मास्टर अब्दुल वदूद, मनीष कुमार, सालो सिंह, मुजाहिदा खातून सहित विद्यालय के शिक्षक, समाज सेवी मो० अलीमुद्दीन अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
