एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में 50 छात्राओं को लैंप लाइटिंग की दिलाई गई शपथ ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी ए एन एम प्रशिक्षण संस्थान में रविवार को सत्र 2022-2024 की 50 छात्राओं की कैपिंग समारोह सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्तकर रहीं पचास प्रशिक्षणार्थियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ०जीतेन्द्र नाथ सिंह के सामने प्राचार्या डॉ प्रज्ञा रानी ने कैप पहनायी। प्रेरणास्रोत रही फ्लोरेंस नाईटिंगल की चित्र पर आगंतु मुख्य अतिथि सहित प्रशिक्षणार्थियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। सिविल सर्जन डॉ० जीतेन्द्र नाथ सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं नर्सिंग की छात्रों को उनके कर्तव्य के प्रति शपश दिलायी।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की और निस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा सेवाभाव से करने की अपील की। ए एन एम स्कूल मनिहरी की प्राचार्या डॉ०प्रज्ञा रानी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के बीच रोजगार के कम होते अवसर को देखते हुए आनेवाली पीढ़ी से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करने की नसीहत दी।कहा कि ए एन एम प्रशिक्षण के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा के साथ जीवीकोपार्जन भी भलीभांति की जा सकती है।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक ब्रजनंदन कुमार सिंहा,पीएचसी के प्रभारी डॉ० ईमरान आलम, ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल कटिहार के प्राचार्य डॉ० रोहित कपाड़िया, कृतिका रानी मौजूद रही।प्राचार्या डॉ०प्रज्ञा रानी ने कार्यक्रम की समापन संवोधन में कहा कि फ्लोरेंस नाईटिंगल ने पूर्व में जो शपथ दिलायी है उनके मार्ग दर्शन मे पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित की और इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए आगंतुकों का आभार जताया।
