कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कांग्रेस के राजेंद्र आश्रम कार्यालय में कांग्रेस नगर कमेटी की ओर से नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा के नेतृत्व में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अभिनंदन समारोह में कांग्रेस के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव का जोरदार अभिनंदन किया गया। युवा कांग्रेस की ओर से नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के स्वागत में एक भव्य मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाली गई यह मोटरसाइकिल जुलूस मिर्चाईबारी से शुरू होकर विभिन्न चौक- चौराहों का भ्रमण करते हुए राजेंद्र आश्रम कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस अभिनंदन समारोह के माध्यम से तमाम कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हम तहे दिल से धन्यवाद देते हैं जो इस अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिए है। वहीं उन्होंने नगर कमेटी के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को इस आयोजन के लिए भी बधाई दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है उन पर खड़े उतरेंगे और जिला से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन की मजबूती के साथ-साथ सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह,सउद मुखिया, शंकर सिंह, मनी पासवान, इश्तियाक आलम, नीरज पोद्दार, सौरव सिन्हा, विजय लाल, गौतम बाड़ी, राकेश, मासूम,अमित पासवान, फैजान मंजर, मोहम्मद जहांगीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
