प्रतिभा खोज का आयोजन में 270 बच्चों ने लिया हिस्सा
प्रवीण कुमार (कटिहार)
खेल भवन होमगार्ड ग्राउंड में जिला साइकिलिंग संघ कटिहार और साइकिलिंग एसोसिएशन विहार के द्वारा कटिहार जिला में कई प्रखंड से आए खिलाड़ियों का साइकिलिंग प्रतिभा खोज के माध्यम से साइकिलिंग में रुचि रखने वाले छात्रों का चयन एक मापदंड के अनुसार बालक बालिकाओं का चयन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में कटिहार, बरारी, कुरसेला, मनिहारी,फलका, बारसोई, अमदाबाद के खिलाड़ी हिस्सा लिए। जिनमें कई छात्रों का चयन किया गया। इस मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल संघ के अध्यक्ष एवं कटिहार के महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल ने आकर बच्चों का हौसला हो जाए करते हुए कहा कि साइकिलिंग एक बहुत ही अच्छा खेल है। इसमें कोई भी ईंधन की आवश्यकता नहीं होती है और पर्यावरण को भी संतुलित रखा जाता है। शारीरिक मापदंड के अनुसार शरीर को फिट रखने के लिए साइकिलिंग एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है। विधान पार्षद संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि विदेशों में साइकिलिंग का बहुत अच्छा प्रचलन है और यह अभी बच्चों के लिए और समाज के लिए साइकिलिंग एक वरदान के समान है। साइकिल चलाने से कई बीमारियों का इलाज होता है और हमेशा आदमी स्वस्थ भी जा सकता है। महापौर के द्वारा लड़कियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहां गया। इस अवसर पर पटना से आए हुए प्रतिभा खोज सीनियर कोच उनके सहयोगी आशीष कुमार, विनय कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार,महिला वर्ग में कौशल्या कुमारी का अहम योगदान रहा। समापन समारोह में विपिन कुमार चौधरी संघ के सदस्य कर्म प्रधान के द्वारा किया गया।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
