भाजपा ग्रामीण मंडल की नवगठित कार्यसमिति की हुई बैठक
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी कटिहार ग्रामीण मंडल की नवगठित कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अजय कुमार दास की अध्यक्षता में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर संपन्न हुईl बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मनोज राय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर,जिला महामंत्री बीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश पासवान जिला मंत्री प्रेम प्रकाश कटिहार विधानसभा संयोजक धर्मनाथ तिवारी, विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार सिंह,कार्यसमिति सदस्य रामलखन साह उपस्थित थे। बैठक में मंडल अध्यक्ष अजय कु०दास ने अपनी नवगठित मंडल पदाधिकारी,सदस्यों मोर्चा के अध्यक्ष,प्रकोष्ट के संयोजक,आईटी सेल संयोजक,सह संयोजक,मीडिया प्रभारी,सोशल मीडिया प्रभारी,शक्तिकेन्द्र प्रमुख सह प्रमुख के पदों के पदाधिकारियों के नामों की सर्वसमिति से घोषणा की ,जिसमे मंडल के उपाध्यक्ष भुवन मंडल,अरविंद पोद्दार,सिकन्दर साह,जयप्रकाश गुप्ता,अर्जुन सिंह,सुभाष चौधरी,महामंत्री -अरविंद कुमार वर्मा,लाला प्रसाद सिंह,मंत्री -जितेंद्र शर्मा,मदन रजक,उर्मिला देवी,सोनी देवी,अरुणा देवी,पुष्पा देवी एवं कोषाध्यक्ष- पूनम देवी को बनाया गया, वही युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार वर्णवाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी,किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार साह,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजित पासवान,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष डोमन उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष -मो०जाबेद आलम,महादलित प्रकोष्ठ संयोजक दीपक कुमार ऋषि, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक गणेश मंडल,सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रभुनाथ सिंह, मत्स्यजिवी प्रकोष्ठ संयोजक सिकन्दर महलदार को दायित्व दिया गया,जबकि आइटी सेल संयोजक राजीव कुमार,सह संयोजक गुलशन कुमार,सुजीत कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी राकेश कुमार रौशन,सोशल मीडिया प्रभारी कुन्नू कुमार झा बनाये गए।
