भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज सिंह को
राहुल सिंह (कोढ़ा)
कोढा मंडल के कार्यसमिति की बैठक भटवारा चौक के समीप महेश ट्रेडर्स के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज राय ने की वहीं मंच संचालन महामंत्री रमन झा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राणपुर विधायक निशा कुमारी उपस्थित होकर भाग ली। इस मौके पर कोढा विधायक कविता पासवान ने कहा कि आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आप सभी युवा खासकर तैयार रहें देश का भविष्य युवाओं के शक्ति पर ही टिका है जोकि आप अपनी शक्ति का परिचय देकर अगामी आने वाली लोकसभा चुनाव 2024 की अपार जनसमर्थन के साथ जीत कर पुनः देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होने के लिए आज से ही संकल्प ले। वही इस कार्यसमिति की बैठक में भाजपा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष के पद पर रवि चौधरी को मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष के पद पर मिथुन पूर्वे को कमान सौंपी गई। वही दोनों युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने बताया कि हम लोग आने वाले 2024 के लोकसभा के चुनाव में युवाओं की टीम की टोली केंद्र सरकार का 9 साल बेमिसाल के तहत माननीय प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रम के साथ अन्य प्रकार आम जनों के हितों के लिए कार्य को बताते आमजनों को घर घर जाकर जागरूक कर भाजपा संगठन को अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही भाजपा मंत्री के पद पर दीपक कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के भानु मिश्रा के अलावे अन्य युवाओं को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई।वही इस मौके पर भाजपा युवा कार्यकर्ता अमन कुमार, राहुल कुमार ,राहुल जयसवाल, अमित कुमार, दीपक कुमार ,मोनू कुमार, आशीष कुमार ,व कई अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
