September 29, 2026

पुलिस ने 19 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन लोग को किया गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर शराबबंदी कानून को शक्ति से लागू करवाने के लिए लगातार सहायक थाना पुलिस की ओर से सहायक थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही हैं और शराब की तस्करी करने वालों और पीने वालों पर कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से सहायक थाना प्रभारी आलोक राय के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए लगभग 19 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन को गिरफ्तार किया गया हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सहायक थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर शराब बेचा जा रहा हैं। सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई तो लगभग 19 लीटर विदेशी शराब अलग-अलग जगह से बरामद किया गया, जबकि गुड़िया कुमारी एवं मिथुन कुमार जो सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी हैं और इंद्रजीत महतो जो खगड़िया जिले के निवासी हैं इन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं जबकि बरमसिया निवासी मनीष कुमार मौके से फरार हो गए इसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी दल में पीएसआई साहेब कुमार, नगमा निगार,स०अ०नि मुकेश कुमार पासवान, सिपाही वरुण, मनीष, सरोज, चंदन, महिला सिपाही सोनाली, प्रियंका सहित सशस्त्र बल शामिल थें।

Previous post भाजपा चुनाव के तैयारी में अभी से जुट गई है– कविता
Next post भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज सिंह को
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial