मृतक के परिवार से मिले महापौर ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार शहर के बैगना निवासी प्रह्लाद पासवान की असामाजिक तत्वों द्वारा बुरी तरह घायल कर सड़क किनारे फेंक दिया था। जिसका इलाज के क्रम में कटिहार मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को उसके आवास पर कटिहार शहर के महापौर उषा देवी अग्रवाल जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली एवं पीड़ित परिवार को तत्काल उनकी समस्या का निदान हेतु विभागीय लोगों को निर्देशित किया गया।प्रह्लाद पासवान की मृत्यु हो जाने से ग्रामीणों द्वारा भी घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की एवं जिला प्रशासन से बात कर जल्द से जल्द दोषी लोगों को पकड़ कर सजा दिलाने एवं पीड़ित परिवार को प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद करने का निर्देश महापौर द्वारा दिया गया। इस दौरान वहां के स्थानीय लोगों द्वारा महापौर को पुलिस चौकी सेट निर्माण शौचालय निर्माण एवं जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा एवं लाइट की व्यवस्था कराने के लिए मांग किया गया। जिसको लेकर महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा सभी को आश्वस्त किया गया है कि इन सभी कार्यों पर काम कर लोगों की इन सभी जरूरतें को पूरा करने की पुरजोर प्रयास से ज्यादा अपनी ओर से एवं विभागीय लोगों से मिलकर किया जाएगा।उनके साथ निगम पार्षद कुमारेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश शर्मा, पूर्व निगम पार्षद रमेश महतो, विरेन पासवान, चंचल सिंह, सुजीत पासवान, अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
