डीएम ने किया बृहद आश्रय गृह का औचक निरीक्षण ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बृहद आश्रय गृह कटिहार का डीएम रवि प्रकाश, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक कुमारी पूर्णिमा, बाल कल्याण समिति ने निरीक्षण किया। डीएम रवि प्रकाश ने दिन के 10:00 बजे बृहद आश्रय गृह पहुंचे। बृहद आश्रय गृह परिसर में स्थित बालिका गृह एवं बाल गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बालिका गृह में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति बालिका गृह के कर्मचारी के साथ बैठक किया। बैठक में डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि 20 जून को बिहार समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं यूनिसेफ के अधिकारीगण बृहद आश्रय गृह का निरीक्षण करेंगे। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक कुमारी पूर्णिमा ने कहा कि विभाग की टीम 20 जून को दिन के 1:00 बजे वृहद आश्रय गृह पहुंचेगी। सबसे पहले बाल गृह के बच्चों से मिलकर उनका हालचाल लेगें। बच्चों ने अधिकारियों का स्वागत करेंगे। तत्पश्चात बालिका गृह में आवासित बालिकाओं से मिलकर जानकारी प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों बैठक करेंगे और जानकारी प्राप्त कई रूप से चर्चा की जाएगी। डीएम के साथ बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक कुमारी पूर्णिमा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा, बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार, एकाउंटेंट अशोक कुमार, बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक चंदन पाठक, बालिका गृह के अधीक्षिका तनुजा कुमारी, मुर्शीदा प्रवीण आदि शामिल थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
