November 6, 2026

बहुप्रतीक्षित पीसीसी सड़क का हुआ शुभांरभ लोगों में हर्ष।

Read Time:2 Minute, 37 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में षष्टम राज्य वित्त आयोग योजना मद (अनटाइड) अंतर्गत 10 लाख 49 हजार 600 रुपए की लागत से बनने की राशि से जिला पार्षद द्वारा अनुसंशित पीसीसी सड़क का शुभांरभ जिला परिषद सदस्य शाहिद अख्तर, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, समाज सेवी मो असफाक, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। शुभांरभ समारोह के बाद प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि आज विकास के लिए लोगों के बीच आपके जिला पार्षद सेवा के लिए ततपर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जो भी समस्या जैसे शिक्षा, पानी, सड़क इन सभी समस्या के लिए प्रयासरत रहा हूं और आगे भी रहूंगा। वहीं स्थानीय जिला पार्षद सदस्य शाहिद अख्तर ने कहा कि अपने कार्य क्षेत्र में हरसंभव प्रयास कर छोटी से बड़ी सड़को का निर्माण करवाने का प्रयास किया है। उन्होंने ने कहा कि नया टोला ढलाई सड़क से शमसान घाट तक ईट सोलिग एवं पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण कार्य होगा। जिसका लागत राशि 10 लाख 49 हजार 600 सो का है। यह सड़क निर्माण को लेकर लोगों की मांग लंबे समय से कर रहे थे। और आज ग्रामीणों की मांग पूरा किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी गौतम कुमार, समाज सेवी मो असफाक आदि ने कहा कि यह सड़क अति आवश्यक है। विधिवत शुभारंभ किया गया है। सड़क के निर्माण हो जाने से लोगों को आवाजाही में काफी लाभ होगा। दो प्रखंड व दो विधान सभा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। ग्रामीणों में खुशी का माहौल व्याप्त है। मामूली बारिश हो जाने पर जलजमाव व फिसलन की समस्या आम हो जाता था। इस मौके पर मो नसीम, मो नूर आलम, वार्ड सदस्य मो कमरुल आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हुईं वैठक ।
Next post मतदाता सूची पुनरक्षित को लेकर बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial