सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हुईं वैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रखंड प्रमुख नीलू देवी के अध्यक्षता में आगामी सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक किया गया। आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार, बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी, अमृता कुमारी तथासघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हुईं वैठक । स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों को दिए जाने वाले अन्य बीमारियों के टीका कार्यक्रम में छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत तीन चक्र का कार्यक्रम निर्धारित है। पहले चक्र का कार्यक्रम 7 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रस्तावित है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर ने बताया कि प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रम सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन्म से 5 साल तक के टीकाकरण से वंचित बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। इस अभियान में आम जनों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसकी अपील किया गया। प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड के लोगों से अपील किया है कि जो बच्चे हैं और गर्भवती महिलाएं अन्य टीका से वंचित है। इस अभियान में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर टीका आवश्यक रूप से लेने की अपील किया है। इस बैठक को सफल बनाने में स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी, डब्ल्यूएचओ के सुजीत कुमार आदि थे।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
