April 6, 2026

विधान पार्षद ने नगर निगम के वार्डों का किया निरीक्षण ।

Read Time:1 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर निगम के वार्ड नंबर 22 दुर्गास्थान विजयनगर प्रोफेसर कॉलोनी में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल द्वारा सड़क गली का निरीक्षण किया।वहां के लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और सबों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। लगातार विधान परिषद अशोक अग्रवाल द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में अपनी ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। आज उसी को लेकर विधान पार्षद द्वारा शहर का निरीक्षण कर वहां की मूलभूत समस्या से अवगत हुए लोगों ने अनेकों समस्याओं से विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को अवगत कराया। जिसको लेकर विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने जल्द ही उन सबों की समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के कान में विधान परिषद अशोक अग्रवाल के साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंह, विकास सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Previous post बी पी मंडल का 105 वीं जयंती धुमधाम से मनायी
Next post बड़ी हादसा को निमंत्रण दे रहा झुका पोल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial