बड़ी हादसा को निमंत्रण दे रहा झुका पोल
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के नयाटोला गांव समीप सड़क किनारे बिजली का पोल झुक जाने से स्थानीय लोगों बड़ी हादसा होने की डर बनी रहती है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मियों को कई बार इसकी सूचना दी है, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। झुके बिजली के पोल से कभी भी घटना दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। जबकि झूका हुआ बिजली पोल तार के सहारे अटका हुआ है। मौके पर स्थानीय लोगों में अमित कुमार पटेल, मिथलेश ठाकुर, विजय उरांव सहित आदि लोगों ने कहा कि बिजली का यह पोल कभी भी गिर सकता है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय लापरवाही के कारण घटना दुर्घटना का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने समय रहते इसकी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि घटना दुर्घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा की एक तरफ बिजली विभाग अपने कार्यशैली को स्मार्ट बन रही है दूसरी तरफ आम लोगों को सुविधा मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रही है। बताया प्रत्येक साल बिजली मेंटेनेंस के नाम पर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, बावजूद आज ग्रामीण इलाके में बिजली की लचर व्यवस्था से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द झुके पोल को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि होने वाले घटना दुर्घटना से बचा जा सके।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
