कायाकल्प योजना को लेकर राज्यस्तरीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण।
अशोक यादव (डडंखोरा)
कायाकल्प योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के राज्यस्तरीय गुणवत्ता मूल्यांकन की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा का निरीक्षण किया।इस दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई,जैविक उद्यान,दवा भंडार,परिवार नियोजन सलाह केन्द्र,युवा क्लिनिक,ओपीडी,प्रसव कक्ष,रोगी वार्ड,रसोई आदि का निरीक्षण किया तो वहीं कर्मियों से दैनिक प्रतिवेदन को लेकर आवश्यक पूछताछ की।निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्य संतुष्ट नजर आये,लेकिन प्रबंधन इकाई को और बेहतर करवाने का निर्देश दिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर डा.अनिल शर्मा,डा.कौशल कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.प्रदीप कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अन्नु कुमारी,केयर इंडिया के अभिजीत कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डा.मीनू कुमारी, शशिकांत सिंह,डा.आर.पी. मंडल,बीसीएम पूजा राॅय, प्रखंड एमएण्डई अजित कुमार, लेखापाल संतोष कुमार, एएनएम रेणु कुमारी,कविता रानी,सिंधु बाला, बिभा सिन्हा,ममता कुमारी, कामिनी कुमारी,सीएचओ,सेवा प्रदाता राजकिशोर सिंह,दीपक कुमार व अन्य मौजूद रहे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
