July 29, 2026

जदयू ने भाजपा के खिलाफ चलाया पोल खोल अभियान, जाति आधारित जनगणना को बनाया आधार

Read Time:1 Minute, 46 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

जदयू ने भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान बारसोई में शुक्रवार को चलाया, उन्होंने जाति आधारित जनगणना को इसका आधार बनाया तथा कहा कि भाजपा जाति आधारित जनगणना नहीं करवाना चाहती है, क्योंकि वह डर रही है की जाति आधारित जनगणना होने पर लोगों को अपना हक मांगने का अधिकार मिल जाएगा, लोग यह समझ जाएंगे कि वह भी मजबूत है, इसको लेकर बारसोई नगर पंचायत के रास चौक से निमतल्ला चौक होते हुए शहीद शुभम सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया, रैली का नेतृत्व जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मामून रशीद एवं सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी कर रहे थे, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाति जन विरोधी कार्य कर रहे हैं पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जाति जनगणना शुरू कर दिया गया है बहुत जल्द जाति जनगणना पूरी हो जाएगी और हर जाति के लोगों को उसका अपना अधिकार मिलेगा, इस अवसर पर मेघनाथ मंडल, राजेंद्र ठाकुर, ,बापी पांडे, श्याम कांत, सुदीप साहा, उत्तम साहा, शरण साहा, चिरंजीत साहा, राजीव साहा, बिनोद साहा, संजय साहा, लक्ष्मण साहा, राजकुमार साहा, परिमल साहा, राजा दासआदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Previous post कायाकल्प योजना को लेकर राज्यस्तरीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण।
Next post अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ पहला पोस्टमार्टम, अब नही जाना होगा कटिहार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial