July 20, 2026

कायाकल्प योजना को लेकर राज्यस्तरीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 57 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

कायाकल्प योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के राज्यस्तरीय गुणवत्ता मूल्यांकन की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा का निरीक्षण किया।इस दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई,जैविक उद्यान,दवा भंडार,परिवार नियोजन सलाह केन्द्र,युवा क्लिनिक,ओपीडी,प्रसव कक्ष,रोगी वार्ड,रसोई आदि का निरीक्षण किया तो वहीं कर्मियों से दैनिक प्रतिवेदन को लेकर आवश्यक पूछताछ की।निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्य संतुष्ट नजर आये,लेकिन प्रबंधन इकाई को और बेहतर करवाने का निर्देश दिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर डा.अनिल शर्मा,डा.कौशल कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.प्रदीप कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक  अन्नु कुमारी,केयर इंडिया के अभिजीत कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डा.मीनू कुमारी, शशिकांत  सिंह,डा.आर.पी. मंडल,बीसीएम पूजा राॅय, प्रखंड एमएण्डई अजित कुमार, लेखापाल संतोष कुमार, एएनएम रेणु कुमारी,कविता रानी,सिंधु बाला, बिभा सिन्हा,ममता कुमारी, कामिनी कुमारी,सीएचओ,सेवा प्रदाता राजकिशोर सिंह,दीपक कुमार व अन्य मौजूद रहे।

Previous post फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन ।
Next post जदयू ने भाजपा के खिलाफ चलाया पोल खोल अभियान, जाति आधारित जनगणना को बनाया आधार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial