May 26, 2026

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 19 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को पोषण माह मनाए जाने को लेकर राष्ट्रीय पोषण अभियान तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित कर जागरूकता रैली व शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम दौरान मौजूद प्रवेक्षिका अमृता कुमारी व रूबी कुमारी ने बताई की पोषण माह को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक आयोजित की गई है। साथ ही बैठक दौरान पोषण मुक्त भारत बनाने को लेकर सभी सेविकाओं को शपथ ग्रहण कराया गया।उपस्थित सभी सेविकाओं ने कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। साथ ही पोषण अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम दौरान प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को पोषण संबंधित उद्देश्यों से अवगत कराया गया। बताया खान-पान में मोटे अनाजों का उपयोग पौष्टिक आहार का उपयोग बहुत जरूरी है इसको लेकर समाज को जागरूक करना उद्देश्य है। कार्यक्रम की अगुवाई कर रही महिला प्रवेक्षिका अमृता कुमारी व रूबी कुमारी ने बताई की हमारे समाज में कुपोषण एक अभिशाप है। जिस अभिशाप को दूर करने के लिए बाल विकास परियोजना द्वारा पुरे सितंबर माह पोषण महीना के रूप में मनाया जाता है। जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती माताओं को पोषण संबंधित जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाएं आदि मौजूद रहीं।

Previous post सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ
Next post पांच लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial