May 26, 2026

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

Read Time:1 Minute, 46 Second

तनवीर आलम (हसनगजं)

हसनगंज प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के नवादा गांव में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ जिला पार्षद मो शाहिद अख्तर व भूत पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल ने फीता काट कर किया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने बताया कि इस अभियान में टीकाकरण से वंचित जन्म से पांच साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका दिया जाएगा। बताया इस टीकाकरण अभियान में टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस, डिप्थीरिया, कालीखांशी, टिटनेश, निमोनिया, वायरल डायरिया, रुबैला, खसरा, जैसी बीमारियों से बचाव को लेकर टीका दिया जाना है।बताया इसको लेकर पुरे प्रखंड में पांच सेंटर बनाए गए हैं, सभी सेंटरों में टीकाकरण से वंचित बच्चे व गर्भवतियों को टीका दिया जाएगा। मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने लोगों से अपील किया कि सभी वैसे टीकाकरण से वंचित बच्चे व गर्भवती महिलाएं पहुंच टीका अवश्य लगवाए ताकि आप निरोग व स्वस्थ रहें। बताया इस टीकाकरण से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर डब्लूएचओ मॉनिटर सुजीत कुमार सहित एएनम व आशा कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहीं।

Previous post स्पीडी ट्रायल कर कठोर सजा देने की मांग ।
Next post राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial