पांच लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज पुलिस ने रामपुर पंचायत के नयाटोला गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को पांच लीटर देसी चुलाय शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर लाल मोहन मिस्त्री पिता स्वर्गीय खोखा मिस्त्री को नयाटोला गांव से पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा था जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेर कर पकड़ा गया। पुलिस ने शराबबंदी अभियान तहत उक्त शराब तस्कर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
