एनयूएचएम और एनक्वास सहित परिवार नियोजन से संबंधित कार्यक्रमों को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
परिवार नियोजन पखवाड़ा, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम सहित कई अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि “छोटा परिवार सुखी परिवार” की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए हम सभी को विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में विभागीय स्तर पर हम सभी को सरकार प्रायोजित कार्यक्रम या योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने के लिए सार्थक प्रयास करना होगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम भगवान प्रसाद वर्मा, जिला अनुश्रवण एवं मूल्याकंन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, जिला लेखा प्रबंधक सत्यम, डीसीएम अश्विनी कुमार मिश्र, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जहांगीर, डॉ रहमान, पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक शिल्पी सिंह, पिरामल के मनीष सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
