सामुदायिक शौचालय भवन निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत स्थित प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र परिसर में जिला परिषद सदस्या शाहिद अख्तर आदि ने फीता काटकर सामुदायिक शौचालय का शुभांरभ किया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर मौजूद थे। जिला परिषद सदस्य शाहिद अख्तर ने कहा कि अब लाेगों को खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा । उन्होंने लोगों से इसका उपयोग करने व इसे स्वच्छ रखने अपील की। यह सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो जाने से आम ग्रामीण, मरीज व मरीज के सहयोगी के लिए लाभ परत होगा। बताया कि 7 लाख 44 हजार एक सौ रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा। नव निर्मित शौचालय बिजली, पानी, नल सहित अन्य सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाएगा। सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साक करेगें। इसकी देखरेख और साफ सफाई का जिम्मा उन्हें दिया जाएगा। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर ने कहा कि पूर्व से शौचालय निर्माण की मांग की जा रही थी। जिला परिषद मद से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य होगा। लोगो मे खुशी का माहौल है। इस मौके पर उप मुखिया रवि कुमार, मो नूर इस्लाम, अशोक यादव, हसन बिहारी, मो असफाम, राजेंद्र मंडल आदि ग्रामीण थे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
