आरपीएफ के तीन दिवसीय अभियान में आठ मोबाइल चोरो को किया गिरफ्तार ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में मोबाइल चोरों के विरुद्ध तीन दिवसीय अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ कटिहार ईस्ट पोस्ट और रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कटिहार स्टेशन से एक बार फिर आठ ( टी ओ पी बी ) मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के दर्जनों मोबाइल फोन , लेडीज पर्स, 17940 नगद सहित गिरफ्तार किया गया। इन लोगो को आरपीएफ के द्वारा कटिहार स्टेशन के अलग अलग प्लेटफार्म से पकड़ा गया है। गिरफ्तार लोगो में पूर्णिया जिला निवासी विशाल कुमार, अररिया जिला निवासी मो रायहबर, कटिहार जिला निवासी विकास कुमार , अररिया निवासी सहाजहा मोहमद, भागलपुर निवासी सुभम अली, अररिया जिला निवासी नोसाद अंसारी, मो अफताब आलम और कटिहार जिला निवासी मो एतबार शामिल है। वही पकड़े गए लोगो के विरूद्ध रेल थाना में अलग अलग कांड धारा 414 /34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसे रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ जीआरपी एसएचओ मो इमरान आलम, आरपीएफ एसआई अनुज कुमार एवं अन्य बल के कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
