गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर के अगुआई में दीपक कुमार देव के निवास स्थान पर महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मनाई गई। मनिहारी के गणमान्य नागरिक द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया और उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया। समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने कहा कि महात्मा गाँधी सदेव सत्य के मार्ग पर चले और हम-सब को भी उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। समाजसेवी करण मानस ने बापू को याद करते हुए कहा कि गाँधी जी जीवन भर सच्चाई और अच्छाई के साथ न्याय की लड़ाई लड़ने वाले भारत के ही नहीं विश्व के मशिहा थे । त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति, दुनिया को अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। साथ ही उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले,जय जवान जय किसान के उद्घोषक,सादगी व सरलता के प्रतीक थे ।इस अवसर पर मनिहारी थाना के एस आई उदय यादव , जय प्रकाश यादव ,दीपक देव , गणेश पंडित, आशीष सिन्हा, हारून रशीद, ओम प्रकाश पाण्डेय ,जय प्रकाश अग्रवाल, भोला प्रसाद गुप्ता, ज्योतिष कुमार , मनोज यादव, इंद्रजीत यादव उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
