November 14, 2026

सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम तहत ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 39 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत भवन प्रांगण में सोमवार को पंचायती राज विभाग के निर्देश के आलोक में सबकी योजना, सबका विकास कार्यक्रम तहत वर्ष 2024 -2025 के लिए ग्राम पंचायत में विकास योजना तैयार किए जाने को लेकर पंचायत के मुखिया सागर यादव की अध्यक्षता ग्राम सभा का आयोजन किया गया।मौके पर ग्राम सभा में सबकी योजना, सबका विकास कार्यक्रम अंतर्गत सभी कार्यों को कार्यान्वित करने को लेकर योजनाओं का निर्धारण किया गया। इसके साथ ही सभी योजनाओं को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया। मुखिया सागर यादव ने कहा कि सबकी योजना, सबका विकास कार्यक्रम तहत षष्टम राज वित्त आयोग, 15वीं वित्त आयोग, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के साथ कई योजनाओं को एक साथ क्रियान्वित किया जाएगा। जिसका मास्टर प्लान तैयार किया गया है, मुखिया ने कहा कि गांव में बिजली पानी व सड़क सहित अन्य विकास योजनाओं पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत में शेष रह गए सभी कार्यों को किया जाना है, ताकि पंचायत में रह रहे लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही समुचित सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही बैठक में सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप योजनाओं का कार्य किया जाना है। मुखिया सागर यादव ने ग्राम सभा में उपस्थित पंचायत के महिला पुरुषों को मिलने वाली सभी लाभ की बारी-बारी से जानकारी दिया कहा कि हर किसी को समुचित योजना का लाभ मिले इसको लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम सभा में उपस्थित वार्ड सदस्यगण व गणमान्य लोगों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्यगण एवं पंचायत कर्मियों सहित कई ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous post गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
Next post महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर बापू को दी गई श्रद्धांजलि ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial