महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर बापू को दी गई श्रद्धांजलि ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय फरही में 02 अक्टूबर महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती पर बापू को याद करते हुए बच्चों व शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पवर्षा अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मंडल ने बताया कि समारोह आयोजित कर विद्यालय में गांधी जयंती मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लेते हुए महात्मा गांधी को याद करते हुए नमन किया। मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भी राष्ट्रीय पिता को याद करते हुए उसके संकल्प और विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई सहित स्वच्छता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षक मनोज कुमार मंडल, अमरेन्द्र कुमार, नीरज कुमार विश्वास सहित सभी शिक्षकगण व बच्चे आदि मौजूद रहे।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
