November 15, 2026

जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 34 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा थाना प्रांगण में भूमि विवाद को लेकर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में तीन मामलों पर सुनवाई अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार एवं थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली जनता दरबार में मौजूद रहे। सीईओ ने बताया कि जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर तीन लाभार्थियों का आवेदन प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों की सहमति से दो मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। शेष बच्चे एक मामलों को लेकर अगले जनता दरबार में सभी आवश्यक कागजात दुरुस्त कर ही पहुंचे को कहा गया है। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में ऐसे लाभार्थी है जो जमीनी विवाद होने से आवास निर्माण नहीं कर पाया है। जिसको लेकर सभी को नोटिस भी किया गया है। ऐसे में लाभार्थियों को जल्द से जल्द आवास निर्माण करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर फरियादी रीना देवी , अर्जन पोद्दार, राकेश कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post प्रखंड समन्वय समिति की गई बैठक कार्य निष्पादन का दिया निर्देश
Next post कांग्रेस ने प्रखंड प्रभारी का सूची किया जारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial