July 20, 2026

कांग्रेस ने प्रखंड प्रभारी का सूची किया जारी

Read Time:2 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष कुमार यादव ने समेली,कुर्सेला,कोढ़ा एवं फलका में एक महत्वपूर्ण बैठक किया। बैठक में से प्रखंड प्रभारी का सूची जारी करते हुए कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें सर्वप्रथम समेली प्रखंड प्रभारी के रूप में अवधेश कुमार मंडल, डॉ०सत्यनारायण चौधरी, जयप्रकाश यादव शामिल हैं।जबकि कुरसेला प्रखंड प्रभारी के रूप में प्रभु पासवान,अमित कुमार मंडल,अकबर अंसारी को जिम्मेदारी दी गई। वही कोढ़ा प्रखंड प्रभारी के रूप में अल्तमश दीवान,जयप्रकाश मंडल,अरुण प्यासा है और फलका प्रखंड प्रभारी के रूप में विश्राम सिंह, अरविंद पासवान,अकलाख अहमद को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि समेली, कुर्सेला,कोढा, एवं फलका में प्रखंड प्रभारी की सूची जारी करते हुए तैयार किए गए सूची में शामिल लोगों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें एवं जल्द बूथ स्तर तक कमेटी तैयार कर एक सूची जिला कार्यालय को समर्पित करें। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि संगठन को और भी धारदार और मजबूत बनाने के लिए प्रखंड प्रभारी बनाए गए हैं और उम्मीद है कि प्रखंड प्रभारी बनाए जाने के बाद बूथ स्तर तक संगठन काफी मजबूत होगा। मौके पर विक्रम पासवान,अशोक मंडल,रोमी खान, रामदेव चौधरी, राजीव कुमार, मिथुन पासवान सहित पार्टी से जुड़े कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन।
Next post मारपीट में संलिप्त दो आरोपी को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial