जिला विधिक सेवा ने किया पैनल अधिवक्ता के साथ बैठक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के तत्वाधान में मंगलवार को जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार डीएलएसए सचिव अखिलेश पाण्डेय के द्वारा दिनांक 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर सभी पैनल अधिवक्ता के साथ एक बैठक आहूत की गई। जिसमे सचिव अखिलेश पाण्डेय के द्वारा आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में अधिक से अधिक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन कराने हेतु आग्रह किया गया। न्यायालय में आ रहे पक्षकारो को राष्ट्रीय लोक अदालत होने वाले लाभ एवं महत्व के सन्दर्भ में जागरूक करे। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता स्वाति साकेत , सोनी कुमारी, पूनम कुमारी, लूसी ग्रे, बिरेन्द्र कुमार पाठक, गुंजन सिंह , राकेश कुमार दास, सरोज कुमार, बिनोद कुमार वर्मा, देवेन्द्र मिश्र ,अमित कुमार सिन्हा , मो गुलाम मुर्तुजा , यशश्वी कुमार अग्रवाल आदि पैनल अधिवक्तागण उपस्थित थे। आगामी 09 दिसंबर 2023 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमे दावा वाद, वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट सहित सभी शमनीय वाद एवं बैंक, बीएसएनएल सहित अन्य प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन किया जाएगा। डीएलएसए सचिव अखिलेश पांडे ने आम जानो से अपील है कि जिनका वाद न्यायालय में लंबित है। वे सम्बंधित न्यायालय से यथा शीघ्र सम्पर्क कर अपना वाद समझौता के आधार पर निष्पादन कराये ताकि वाद को आगामी 09.12.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन किया जा सके।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
