September 15, 2026

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से लोगों में खुशी।

Read Time:1 Minute, 22 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के महनाथपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत ब्रेडा कंपनी के द्वारा पंचायत के वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगानी अब शुरू हो गई है स्ट्रीट लाइट के लगाने से पंचायत के लोग खुशी नजर आ रही हैं ।वहीं वार्ड सदस्य रफीक आलम के द्वारा बताया गया कि इस स्ट्रीट लाइट के लगने से गांव के गलियों में भी प्रकाश पहुंच पाएगा मुख्यमंत्री के द्वारा कराए गए इस कार्य की लोगों ने खूब प्रशंसा की है। वही ग्रामीणों ने बताया कि इस लाइट के लगने से कुछ घंटे गांव में बिजली नहीं भी रहेगी तो कम से कम चौक चौराहे पर लोगों को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा वहीं ग्रामीणों ने सरकार से आग्रह किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो ताकि स्ट्रीट लाइट का फायदा ग्रामीणों को अधिक से अधिक दिनों तक मिलता रहे।

Previous post भारतीय किसान युनियन (महाशक्ति )की नुक्कड़ सभा का होगा आयोजन।
Next post जिला विधिक सेवा ने किया पैनल अधिवक्ता के साथ बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial